Pratapgarh : बर्थडे पार्टी में युवकों ने जमकर किया हंगामा, बाइक पर स्टंट करते हुए बनाई रील, 34 लोगों का चालान
रविवार की रात्रि जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह गांव के पंचायत भवन मैदान में ऋतिक पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी सरायमहासिंह की जन्मदिन पार्टी थी। इसमें शामिल होने आए उसके दोस्तों ने जमकर हंगामा काटा।
विस्तार
जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायभावसिंह गांव के पंचायत भवन में जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब के नशे में हंगामा और स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। शोरगुल से परेशान ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर 16 बाइक पर सवार 34 लोगों को दबोच लिया। सभी बाइकों को सीज कर दिया गया और पकड़े गए युवकों का चालान कर दिया। युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में फोन घनघनाते रहे। पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देकर किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया।
रविवार की रात्रि जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह गांव के पंचायत भवन मैदान में ऋतिक पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी सरायमहासिंह की जन्मदिन पार्टी थी। इसमें शामिल होने आए उसके दोस्तों ने जमकर हंगामा काटा। पहले तो देर शाम भारी भरकम भीड़ के साथ ऋतिक अपने दोस्तों संग कटरागुलाब सिंह कानूपुर मुख्य मार्ग के रामचंदापुर नहर पुलिया से पंचायत भवन सराय महा सिंह तक बाइक से चलकर रील बनाते रास्ते भर राहगीरों को तंग करते हुए अपमानित किया गया।
सभी युवकों को थाने ले आई पुलिस
हद तो तब हो गई जब पंचायत भवन में बर्थडे पार्टी शुरू हुई तो युवक हंगामा काटने लगे। युवकों के हंगामे से परेशान ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी शिकायत जेठवारा पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही लोगो में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर 16 बाइक पर सवार 48 लोगों को थाने उठा लाई।
पकड़े गए लोगों में प्रयागराज,के थाना होलागढ़, अचलुपुर निवासी अनिकेत यादव, अजीत कुमार सरोज अकोढिया, मऊआइमा इलाके के निहाल सिंह पुरवा निवासी शंकर पासी, मोहित प्रजापति, विवेक पटेल, थम्मन का पुरवा निवासी ऋतिक गौतम, बंशी का पुरवा सराय महासिंह के राजकुमार गौतम, कटरा गुलाब सिंह, के शेखर सरोज, मनेहू, नंद कुमार सरोज परशरामपुर, विवेक सरोज भीटरा बाघराय, नितिन उमरिया मऊआइमा समेत 34 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।