फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man dies, murder case filed against wife and father-in-law

Pratapgarh News: युवक की मौत, पत्नी और ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man dies, murder case filed against wife and father-in-law
लीलापुर के कोठार मंगोलपुर के रवि यादव की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। तनाव को देखते मृतक के घर लीलापुर, कोतवाली देहात की पुलिस व पीएसी मौजूद रही। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर कोठार मंगोलपुर के रहने वाले बलराम यादव के इकलौते 28 वर्षीय बेटे रवि यादव की शनिवार को संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। पिता व बहनें पत्नी राजकुमारी पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मौत की जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर शव पुलिस को सौंप दिया। इधर मृतक के पिता बलराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी राजकुमारी व कोतवाली देहात के रामनगर भोजपुर निवासी ससुर कल्लू यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बलराम का कहना है कि पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर छह जून को विदाई हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को फिर न्यायालय में दोनों को बुलाया गया था। वहां से दोनों घर आ रहे थे। मोहनगंज के करीब मादूपुर में राजकुमारी ने अपने पिता कल्लू को बुला लिया। उसके बेटे रवि को रोककर कल्लू व राजकुमारी बातचीत करने लगे। इस बीच रवि को उसकी पत्नी व ससुर ने जहर खिलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। वे आरोपी पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार की जिद पर अड़ गए। करीब दो घंटे के मान मनौव्वल पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed