फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   yog diwas in pratapgarh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी

Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
yog diwas in pratapgarh
yog diwas
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक पैमाने पर मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को शाम पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पुलिस लाइन में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में आयोजकों ने पांच हजार लोगों के योग शिविर में शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले योग शिविर को अंतिम रूप देने में पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता जुटे रहे। पुलिस लाइन के बड़े मंच के ठीक नीचे एक अस्थाई छोटा मंच बनाया जा रहा है, इसी मंच से योग प्रशिक्षक लोगों को स्वस्थ रहने का टिप्स देंगे। योग दिवस पर जिलेभर में विभिन्न योग शिविर का आयोजन किया गया है, मगर पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम होगा। पतंजलि योग शिविर के मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि योग शिविर में राजनेता, अधिकारी, अधिवक्ताओं के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, मगर मुख्य कार्यक्रम सुबह सात बजे से शाम पौने आठ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्थ रहने के लिए टिप्स बताएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed