{"_id":"5ba3e37d867a557ff265e5b0","slug":"worship-tour-of-laxmi-narayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की शोभायात्रा में बही आस्था की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की शोभायात्रा में बही आस्था की बयार
pratapgarh
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। गाजे-बाजे के साथ गुरुवार को भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में भ्रमण के बाद मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान विधि-विधान से पूजे गए। इस दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य दिखा। पूरा वातावरण जयकारे से गूंज उठा। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की शोभायात्रा की तैयारी को लेकर भक्तों में गजब की आस्था दिखी। जेल रोड स्थित मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ रही। गाजे-बाजेे के बीच शोभायात्रा भ्रमण को निकली तो वातावरण जयकारे से गूंज उठा।
शहर के घंटाघर, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट होते हुए शोभायात्रा गोपालमंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दर्शन पूजन को भक्तोें की कतार लग गई। यहां से होते हुए शोभायात्रा बेल्हादेवी धाम पहुंची। इसके बाद वहां से सीधे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। जहां बुद्धिधर महराज ने विधि- विधान से पूजन कराया। इस मौके समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, श्रीकिशोर अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह, विजय श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।