{"_id":"5e1b6ac28ebc3e87ad58b7fd","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-the-highway-pratapgarh-news-ald2655443166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
लालगंज में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
नगर में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वह टैक्टर ट्राली पर बैठकर मोरंग लादने जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
लालगंज कोतवाली के परसपुर निवासी मिश्रीलाल कोरी (49) पुत्र रामबाबू मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। रविवार को पूर्वाह्न ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर वह बालू लादने सांगीपुर की ओर जा रहा था। संगम चौराहे पर लखनऊ-वाराणसी हाईवे क्रास करते समय रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
इससे ट्राली पर बैठा मिश्रीलाल उछलकर ट्रक के सामने आ गिरा। कुचलने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग निकले। हाईवे पर हुए हादसे के बाद लोगों का मजमा लग गया। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रक को कोतवाली लाया गया। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।