{"_id":"65d0a37fd18617bff80ca7dd","slug":"womans-death-in-suspicious-condition-suspicion-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-112512-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या की आशंका
Sat, 17 Feb 2024 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22,23
संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या की आशंका
पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर आते समय बाइक से गिरी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा महियामऊ पंडित का पुरवा में संदिग्ध हालत में विवाहिता आसमा की मौत हो गई। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
परिजनों के मुताबिक महियामऊ पंडित का पुरवा (पटखौली) के रहने वाले आजम खान ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी आसमा (45) से की थी। कुछ दिनों पहले आसमा को कुत्ते ने काट लिया था। शुक्रवार को आजम पत्नी आसमा को बाइक से लेकर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल गया था। लौटते समय रास्ते में आसमा बाइक से गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। घर आने पर रात में उसकी तबियत खराब हो गई। पति उसे लेकर अस्पताल गया। दवा लेकर घर लौटा, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रात में ही मायके वाले पहुंचे। वे आजम पर हत्या का आरोप लगाने लगे। आसमा के भाई मेंहदीहसन ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मां के मौत की खबर पर मुंबई में रहने वाला उसका बेटा आलम घर रवाना हो गया। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।