फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to poisoning, dowry death case against husband and five

जहर खाने से महिला की मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Thu, 21 May 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to poisoning, dowry death case against husband and five
poision
पारिवारिक विवाद के दौरान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के कोटवा झींगुर निवासी अजय कुमार मौर्य व उसकी पत्नी प्रतिभा (25) के बीच बुधवार की रात में विवाद हो गया था। बात बढ़ी तो प्रतिभा ने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना पर मृतक की मां रेनू देवी पत्नी शिवशंकर निवासी देवर पट्टी थाना बाघराय पहुंची। इसके साथ ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर मार डाले का आरोप लगाते हुए महेशगंज थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महेशगंज पुलिस ने पति अजय, सास दिव्या, ननद अंजू और दो रिश्तेदारों मौसिया सास शांति देवी, मौसेरे भाई विनोद के खिलाफ दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed