फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to electrocution

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 01 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution
फोटो -24
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने घंटो सीएचसी में किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। घर पर खाना बना रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर महिला के मायकेवालों ने पति की गिरफ्तारी को लेकर घंटों सीएचसी में हंगामा किया। बहुत समझाने के बाद परिजन माने तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मजीजनपुर गांव निवासी रीना पटेल (24) पत्नी सर्वजीत पटेल मंगलवार सुबह घर पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय उसने पंखे का तार छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई और गिर पड़ी। महिला के 11 माह एक बेटी है। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की लड़की उसे लेने गई तो महिला को अचेत पड़ा देखा। बगल में टेबल फैन पर गिरा पड़ा था। जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे रीना को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रीना के मायके वाले सीएचसी पहुंच गए और पति की गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रीना का पति ट्रक ड्राइवर है।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से मासूम बालक झुलसा



कुंडा। रैयापुर भदरी गांव निवासी अर्जुन यादव का तीन वर्षीय बेटा आरव मंगलवार को लाइट के बोर्ड में तार लगा रहा था। तार कटा होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed