{"_id":"66e08d6f1d19cf778f00bca7","slug":"wild-animal-turns-goat-into-morsel-panic-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-124307-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जंगली जानवर ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जंगली जानवर ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोपालापुर में जंगली जानवर ने बकरी को अपना निवाला बनाया। उसके बच्चे पर भी हमला किया। लोगों के दौड़ने पर वह भाग निकला। हालांकि वन विभाग की टीम उसे सियार बता रही है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर से लेकर गांव तक दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम ने निगरानी के लिए रात दिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
नगर कोतवाली के गोपालापुर दलित बस्ती के रहने वाले प्रवीन सरोज ने अपने घर के बाहर बकरियां बांध रखी थी। उसके अनुसार सोमवार की रात करीब एक बजे के आसपास बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला। उसकी नजर एक मरी हुई बकरी पर पड़ी। जबकि उसका बच्चा घायल पड़ा था। कुछ दूरी पर भेड़िए जैसा दिखने वाला जंगली जानवर खड़ा था। वह उसे भगाने लगा लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह रेलवे लाइन की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद वापस चले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद वन विभाग के एसडीओ एके सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। उनके साथ मौजूद अजीत कुमार पटेल, वीरेंद्र कुमार पाल ने जंगली जानवर के पंजों के निशान का साक्ष्य संकलित किया। इस घटना से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के लोग भी खौफजदा हैं।
सियार के हमले में एक बकरी की मौत हुई है, जबकि बकरी का बच्चा घायल है। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
- जेपी श्रीवास्तव, डीएफओ
वन विभाग की टीम करेगी दिन रात निगरानी
गोपालापुर में भेड़िया दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग के प्रभागीय निदेशक वन्य जीव प्रभाग जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। दिन में एसडीओ एके सिंह चार सदस्यीय टीम के साथ निगरानी करेंगे। जबकि रात में क्षेत्रीय वन अधिकारी सदर रेंज अनूप कनौजिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम रात में मौजूद रहेंगे।