फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife commits suicide after a dispute with husband living in Pune

Pratapgarh News: पुणे में रहने वाले पति से विवाद के बाद पत्नी ने दी जान

Sat, 15 Jul 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide after a dispute with husband living in Pune
फतनपुर के बीरापुर बाजार के पास हुई घटना, कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। पुणे में रहने वाले पति से फोन पर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने जान दे दे। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। भोर में चार माह का बेटा रोने लगा, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव का है।
बीरापुर निवासी विवेक पुणे में काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2021 में जौनपुर की अनीता पाल से हुई थी। उसके चार माह का एक बेटा भी है। घर में सास गोमती देवी, ससुर रामलखन, देवर दिनेश पाल और शिवम पाल साथ रहते हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अनीता शुक्रवार की रात भोजन बनाकर अपने कमरे में चली गई। वहां उसकी पति विवेक से मोबाइल फोन पर जोर-जोर से बात करने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद सब सो गए। इसके बाद उसने कब फांसी लगाकर जान दे दी, किसी को पता ही नहीं चला। भोर में करीब चार बजे अनीता के कमरे से चार माह के बेटे आदित्य के रोने की आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एक के बाद एक, घर के सभी लोग उठ गए। परिजनों ने अनीता के कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। धक्का देने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया तो घर वालों ने किसी तरह उसे खोला। भीतर का दृश्य देख वे आवाक रह गए। कमरे में अनीता फांसी के फंदे से लटकी थी। आननफानन में उसे नीचे उतारा गया।
परिजन उसे गौरा सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर घर वाले रोने बिलखने लगे। चर्चा रही कि देर रात अनीता का पति विवेक से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मायके से अनीता के पिता धूधनाथ पाल भी आ गए। वह भी दहाड़े मार कर रोने लगे। लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बेटी अनीता के ससुरालियों पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अनीता का शव बीरापुर पहुंचा तो रोना पिटना मच गया। बताया गया कि अंतिम संस्कार विवेक से बात करने के बाद किया जाएगा। मौके पर रिश्तेदार बात करते रहे कि विवेक पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर आ सकता है। इस बारे में उसके घर वाले कुछ नहीं बोले। वे मासूम आदित्य को संभालने में लगे रहे।




------------
23 जुलाई को था पति के पास पुणे जाने का रेल टिकट
अनीता के ससुरालियों के मुताबिक 23 जुलाई को पति विवेक के पास जाने के लिए उसका रेल टिकट बनकर आ गया था। पति के पास पुणे जाने के लिए आरक्षित रेल टिकट बनने के बाद ऐसा क्या हो गया, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस बारे में मायके और ससुराल के लोग कुछ नहीं बता सके। घर के लोगों ने सिर्फ इतना बताया कि शुक्रवार की रात उसकी विवेक से बात हुई थी, बात क्या थी, इस बारे में अब विवेक ही कुछ बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed