{"_id":"61fc302f4dc0167f062d4326","slug":"western-winds-increase-cold-people-tremble-pratapgarh-news-ald32627154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग
विज्ञापन
cold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में मजबूत पैठ जमा ली है। बृहस्पतिवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। इससे गलन बढ़ गई। लोग स्वेटर व जैकेट में दिखे। दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन बेअसर रही। इधर, शाम को ठंड में और इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वातावरण में पश्चिमी हवाओं ने पैठ जमा ली है। इससे फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को वातावरण में कोहरे का असर नहीं रहा। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो सर्द हवाएं चल रही थीं। ठंड के चलते सुबह मार्निंगवॉक पर पार्कों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।
शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, बस अड्डा सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चहल-पहल तो रही, मगर लोग कांपते नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलीख् मगर ठंड के आगे बेअसर रही। शाम होते ही ठंड और तेज हो गई। सात बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बाजारों में जगह-जगह अलाव धधकते रहे। कमोवेश यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी रहा।