{"_id":"5ac65c754f1c1bba618b592e","slug":"website-did-nt-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं खुली वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं खुली वेबसाइट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की फटकार के बाद भी ऋणमोचन की ऑनलाइन वेबसाइट नहीं खुली। इससे किसान अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। गुरुवार को कृषि मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कृषि विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर उपकृषि निदेशक को फटकार लगाते हुए किसानों को समय पर खाद और बीज मुहैया कराने को कहा।
गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बेल्हा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने कृषि विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि कर्जमाफी योजना से वंचित रहने वाले किसानों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन शिकायत करने को कहा गया है, मगर वेबसाइट अभी बंद है। यह सुनकर कृषि मंत्री ने अपर मुख्य सचिव संस्थागत वित्त को फोनकर तुरंत वेबसाइट चलाने को कहा, मगर शाम तक कुछ नहीं हो सका।
उपकृषि निदेशक डॉ. रघुनाथ सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी नारोत्तम कुमार और रमेश चंद्र से योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही अधिकाधिक किसानों को लाभ पहुंचाने को कहा। आत्मा योजना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण योजना और कृषियंत्र अनुदान योजना की समीक्षा में वित्तीय वर्ष के अंत में बजट खपाने पर मंत्री ने नाराजगी प्रकट करते हुए उपकृषि निदेशक को फटकार लगाई। उन्होंने किसानों को समय से बीज और खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया।