फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wind came from west brings winter

पछुआ हवाओं के जोर से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Mon, 18 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
wind came from west brings winter
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
महज 24 घंटे के भीतर पुरवा हवाओं को मात देकर पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में कब्जा जमा लिया है। पछुआ ने अपनी मंद चाल से मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक लेाग स्वेटर व जैकेट में दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 22.2 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। ठंड में और इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर के मध्य चरण में इस बार पुरवा हवाओं का प्रभाव रहा। इससे मौसम गरम बना रहा। ठंड जिस रौ में होनी चाहिए, उस तरह से नहीं महसूस की जा रही थी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 15 डिग्री तक बना रहा।
विज्ञापन

रविवार से पछुआ हवाओं ने वातावरण में अपना कब्जा जमाया। पुरवा हवाओं को मात देकर अपनी मजबूत पकड़ बना ली, इससे ठंड में एकाएक तेजी से इजाफा हो गया। सोमवार को ठंड के चलते सूर्यदेव की किरणें बेअसर रहीं। मंद-मंद हवाएं शरीर को भेदती रहीं।सुबह रोजमर्रा के कामकाज वाले व यात्रियों को स्वेटर, जैकेट आदि में देखा गया। शाम होते ही ठंड में इजाफा हो गया। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे नजर आए। शहर के बाबागंज, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, पल्टन बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। कमोवेश यही हाल गांवों में भी रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की श्ुारुआत हो गई है। जिससे तापमान लुढ़कने लगा है। ठंड में तेजी से इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 12 से 6 पर पहुंचा पारा
अधिकतम व न्यूतनतम में दो दिन के भीतर 4 व 6 अंक की गिरावट आई है। महज दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मगर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से महज 48 घंटे के भीतर तापमान में गिरावट आई है। इससे अब अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed