फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather

ठंड का कहर जारी, तीन और की मौत

Sat, 17 Jan 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
हाड़कंपाने वाली ठंड का असर पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को शीतलहरी का प्रकोप रहा और आसमान में बादल भी छाए रहे। ठंड से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई बच्चे व बालक ठंड लगने से बीमार हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रविवार को भी हालत में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही। पूर्वा हवा चली तो बूंदा-बांदी के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सारा दिन जिला बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। गलन व ठंड से लोग काफी परेशान रहे। पानी बर्फ की तरह गल रहा है। तापमान में कोई सुधार रहीं रहा। विगत चार दिनों की तरह पांचवें दिन भी ठंड कहर बरपाती रही। सुबह का तापमान 8.2 व दोपहर का 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसमविद् एके द्विवेदी ने बताया कि सुबह 92 व दोपहर के समय वातावरण में  81 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि रविवार का मौसम भी खराब ही रहेगा। पूर्वा हवा चली तो बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


ठंड की चपेट में आने से लालगंज के बद्दूपुरवा निवासी रामराज कोरी (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह अंतू के दांदूपुररनसिंह निवासी जय देवी (60) पत्नी उदय पाल सिंह तथा पट्टी क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी अर्जुन यादव की 50 वर्षी पत्नी ने भी शनिवार शाम ठंड की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। विदित हो कि शुक्रवार को ठंड से पांच लोगों की मौत हुई थी। इस तरह दो दिन में ठंड से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चिलबिला निवासी कृष्णा (10 माह) पुत्री नारायण सिंह, लालगंज के सलेमभदारी निवासी सूफिया बानो (12) पुत्री इम्तियाज खां, कंधई के करनपुर खूझी गांव निवासी अरीबा बानो (2) पुत्री आजाद अली, भैरोपुर निवासी उम्मान (8) पुत्र तौफीक, नगर के अचलपुर निवासी साबिरा बेगम (70), नगर के सिफ्तैन रोड निवासी संस्कार (3) पुत्र अशोक की आदि की हालत ठंड लगने से खराब है। इन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed