फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather change, western disturbances, clouds of clouds in the sky

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आसमान में बादलों का डेरा 

Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather change, western disturbances, clouds of clouds in the sky
मंगलवार को दिनभर चली धूल भरी तेज हवाओं से परेशान हुए राहगीर। - फोटो : प्रतापगढ़
 पश्चिमी विक्षोभ ने तल्ख मौसम के मिजाज को बदल दिया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। मंगलवार को बादलों संग पछुआ हवाएं दिन भर रफ्तार चलती रही। तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई मगर उमस बरकरार रही। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। वहीं पछुआ का रुख व आसमान में बादलों का डेरा देख किसान सहमे रहे।
विज्ञापन


अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से सूर्यदेव लोगों को तपाने लगे थे। तल्ख धूप से तापमान में तेजी से इजाफा हुआ था। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। तल्ख धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। मगर मंगलवार को एकाएक पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज बदल दिया।
विज्ञापन


भोर में तेज हवाओं संग आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे तापमान गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 41 के पार रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके उमस बरकरार रही। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला है। इसका प्रभाव 24 से लेकर 48 घंटे तक रहता है। 


खेत से खलिहान तक मची रही अफरातफरी 
हवाओं की रफ्तार व आसमान में बादलों का डेरा देख किसान सहमे रहे। कटाई की गई गेहूं की फसल को सुरक्षित करने को लेकर खेत से खलिहान तक अफरातफरी मची रही। कहीं फसलों की मड़ाई हो रही थी तो कहीं उन्हें सुरक्षित किया जा रहा था। बारिश की आशंका से किसान परेशान दिखे। कहा कि बारिश हुई तो फसलों का भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed