फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   water problem in distrct

गर्मी में गहराएगा जलसंकट

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
water problem in distrct
water problem
 इस बार भी गर्मी में लाखों लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रशासनिक इंतजाम जिले में काफी बदतर हैं। कई स्थानों पर अभी से ही जलसंकट उत्पन्न हो गया है। आने वाले दिनों में यहां पानी के लिए हाहाकार वाली स्थितियां दिख रही हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की आंख में बंधी पट्टी खुलने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे मौसम में पानी की खपत बढ़ने लगी है। पेयजल व्यवस्था की हालत यहां काफी बदतर है। जनपद की 31 लाख आबादी के बीच जलनिगम के जरिए अब तक तकरीबन 55 हजार हैंडपम्प लगाए गए हैं। इन हैंडपम्पों के अलावां 85 पानी की टंकियां बनी हैं।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़े बताते हैं कि जिले में दो दर्जन से अधिक पानी की टंकियों का निर्माण अभी अंतिम दौर में है। विभाग के दावे और जमीनी हकीकत में काफी अंतर बताया जाता है। सूत्रों की मानें तो विभागीय लिखापढ़ी में 400 हैंडपम्प ऐसे हैं जिनकी मुंडियां यानी ऊपरी हिस्सा गायब हैं। सैकड़ों हैंडपंप ऐसे हैं जिनका बोर तो हुआ मगर उस पर मशीन नहीं बैठाई जा सकी। डेढ़ दर्जन से अधिक पानी की टंकिया जलापूर्ति में असमर्थ बताई जाती हैं। हालांकि विभाग मात्र 4 टंकियों के खराब होने का राग अलाप रहा है। विभाग के लोग नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि हैंडपम्पों व टंकियों की दशा बेहद खराब है। गर्मी में विभागीय व्यवस्था से लोगों का गला तर हो पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed