फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sikshamitra stage protest

मांगें ने माने जाने पर फिर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र

Thu, 17 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra stage protest
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही उन्होंने सड़क और बीएसए कार्यालय पहुंचकर झाडू लगाई और ज्ञापन सौंपा। ‘योगी नौकरी दो या फांसी दो’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने एलान किया कि जब तक उन्हें सहायक अध्यापक नहीं बनाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद मांगों पर विचार नहीं होने पर शिक्षामित्रों ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिक्षामित्रों का नेतृत्व कर रही आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। उन्होंने 15 दिन का समय लेकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने का वादा किया था। लेकिन जो नीति लागू की गई है, उससे शिक्षामित्रों का कोई हित होने वाला नहीं है। सरकार शिक्षामित्रों का अहित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए जाने तक आन्दोलन जारी रहेगा। इससे पहले जिले भर के शिक्षामित्र गुरुवार को कचहरी परिसर में एकत्रित हुए। दोपहर करीब एक बजे जुुलूस के शक्ल में निकले शिक्षामित्रों ने पुलिस लाइन चौराहा, अंबेडकर चौराहा और मीराभवन चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद बीएसए कार्यालय पहुंचकर झाडू लगाई। इधर शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही।  इस मौके पर जिलामंत्री रामकृष्ण विश्वकर्मा, राजकुमार शुक्ल, शशिकांत, सुरेश चौधरी, सरला सिंह, आदित्य, राजेश मिश्र, नारेंद्र सिंह, विवेक सिंह, कमलेंद्र सिंह, संतोष यादव, दिग्विजय सिंह, प्रदीप शुक्ला, आशा पांडेय, देवेंद्र पुष्पाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed