फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Warrant issued against Surir Kotwali in-charge of Prayagraj Cantt and Mathura

कोर्ट : प्रयागराज कैंट व मथुरा के सुरीर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी

Mon, 26 Sep 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:41 PM IST
सार

सत्र न्यायाधीश की कोर्ट के डीजीसी योगेश कुमार शर्मा व एडीजीसी विक्रम सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में उदयपुर थाने में तैनाती के दौरान तत्कालीन दरोगा अमर सिंह (वर्तमान में मथुरा के सुरीर थाना प्रभारी) ने मारपीट के मामले की विवेचना की थी।

विज्ञापन
Warrant issued against Surir Kotwali in-charge of Prayagraj Cantt and Mathura
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने प्रयागराज कैंट कोतवाली के प्रभारी रुकुमपाल सिंह व मथुरा के सुरीर थाना प्रभारी अमर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मथुरा के डीएम व एसएसपी को भेजे आदेश में कहा है कि सुरीर थाना प्रभारी के वेतन से सौ रुपये की कटौती जुर्माने के रूप में कराई जाए।

विज्ञापन



सत्र न्यायाधीश की कोर्ट के डीजीसी योगेश कुमार शर्मा व एडीजीसी विक्रम सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में उदयपुर थाने में तैनाती के दौरान तत्कालीन दरोगा अमर सिंह (वर्तमान में मथुरा के सुरीर थाना प्रभारी) ने मारपीट के मामले की विवेचना की थी। इस प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, लेकिन कई बार नोटिस भेजने के बाद भी अमर सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वारंट जारी किया है।
विज्ञापन



इसी तरह नवाबगंज थाने में तैनात रहे दरोगा रुकुमपाल सिंह (वर्तमान में प्रयागराज जनपद में कैंट कोतवाली के प्रभारी) ने वर्ष 2021 में हत्या के मामले की विवेचना की थी। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है, लेकिन कई बार बुलाए जाने के बाद रुकुमपाल सिंह नहीं आए। ऐसे में कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed