फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wait for new aadhar card

नए आधारकार्ड के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
pratpgarh
pratpgarh Updated Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से वंचित रहने वाले 4,67,708  लोगों को नया नामांकन कराने के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। इन दिनों नए आधारकार्ड बनने पर रोक लगा दी गई है। जबकि पुराने आधारकार्डों में संशोधन किसी भी समय कराया जा सकता है।  
विज्ञापन

विशिष्ट पहचान पत्र के रूप में पहचान बनाने वाले आधार से अभी भी जिले के 4,67,708 लोग वंचित हैं। जिन लोगों को आधार अभी तक नहीं मिला है, उसमें बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक है। दरअसल, बुजुर्ग लोगों के  हाथ की रेखाएं हल्की होने के  कारण कंप्यूटर स्वीकार नहीं कर रहा है, जबकि बच्चों का आधार बनवाने में परिवार के लोग सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। जिले की आबादी 35,68,914 है, जबकि 31,01,206 महिलाओं और पुरुषों का आधार उनके हाथों में पहुंच चुका है, जबकि 4,67,708 लोग आधार से वंचित हैं। फिलहाल इन दिनों नए आधारकार्ड के लिए आवेदन नहीं हो रहा है, इसके पीछे बुजुर्ग और बच्चों को सहूलियत देने की तैयारी चल रही है। फिलहाल इन दिनों आधारकार्ड में फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता में संशोधन किया जा रहा है। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।  
विज्ञापन


बुजुर्गों के लिए विकसित हो रही है आधुनिक मशीन  
बुजुर्ग लोगों के  हाथ की रेखाएं मिट जाने के कारण कंप्यूटर उसे स्वीकार नहीं करता है। इस समस्या के निपटने के लिए आधुनिक मशीनों को तैयार कर बुजुर्गो का आधारकार्ड तैयार किया जाएगा। फिलहाल अभी तक यह मशीन तैयार नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मशीन के तैयार होने ही नामांकन का दौर प्रारंभ हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिला कर्जमाफी का लाभ  
आधारकार्ड नहीं बनने से सबसे बड़ा नुकसान किसानों का हुआ है। आधार के अभाव में कर्जमाफी के दौर से बाहर होने के साथ ही सब्सिडी वाली योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इससे बुजुर्ग किसान अब आधार बनवाने के लिए परेशान हैं।  


जिले के अधिकांश लोगों का आधार बन गया है। कुछ लोगों के बाहर होने के कारण नहीं बना है, बुजुर्ग और बच्चों की कुछ संख्या ऐसी है, जिन्हें अभी नहीं मिल पाया है। जल्द ही आधार नामांकन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
मनोज कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed