{"_id":"5c4608dbbdec22083320354e","slug":"visible-strength-for-old-pension-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिखाई ताकत
Tue, 22 Jan 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने कचहरी में ताकत दिखाई। कार्यालय छोड़कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने से जहां कार्यालयों में कामकाज ठप रहा, वहीं प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में गिने-चुने अध्यापक देखने को मिले। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित हुआ। शिक्षकों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर पुुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में सरकार को नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
सोमवार को कचहरी में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कचहरी में एकजुट कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुए धरने को संबोधित करते हुए सहसंयोजक रमाशंकर तिवारी ने कहा कि हम लोगों की सिर्फ एक मांग, पुरानी पेंशन अविलंब बहाल करने की है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों के पेंशन पर रोक नहीं लगाई गई है, जो मात्र पांच साल के लिए चुने जाते हैं। उन्हें आजीवन पेंशन दी जाती है और 40 साल नौकरी करने वाले कर्मचारी के बाकी बचे जीवन को ऊपर वाले के हवाले कर दिया जाता है।
जिला संयोजक राजेश मोहन मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों और शिक्षकों का हक है, और इसे हम लेकर ही रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अब और अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि छह फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। कर्मचारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेश चंद्र पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, प्रभाशंकर पांडेय, सुदीप पांडेय, ललित मिश्र, अशोक शुक्ला, नवीन शुक्ला, मनोज मिश्र, विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा
बीएसए कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, विकास भवन के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सन्नाटा पसरा रहा। बीएसए के लखनऊ में होने कारण बड़ी संख्या में अध्यापक भी पहुंच गए थे।
28 जनवरी को निकालेंगे मशाल जुलूस
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 28 जनवरी को कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की जो रणनीति है, उसके मुताबिक दो माह पहले हुए आंदोलन को एक बार फिर धार देने की तैयारी है। कर्मचारी नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार यह तोहफा दे सकती है।