फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vijyadashami today

दशहरा आज, बुराई पर होगी अच्छाई की जीत

Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vijyadashami today
pratapgarh
दशहरा मेले के साथ ही राम-रावण युद्ध के लिए रामलीला मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से ही दुकानें भी सजने लगी और झूलों के पास शाम को ही मेले जैसा आलम दिखने लगा। जिला प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। महिला सिपाहियाें के साथ ही आसपास के थानों की भी फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन


हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में मेला लगता है। मैदान में ही राम-रावण युद्ध भी होता है। रावण दहन और इससे पहले होने वाला राम-रावण, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध देखने के लिए भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। रामलीला मैदान के आसपास भीड़ न हो इसके लिए सोमवार को वहां के बस, टैक्सी, टेंपो अड्डों को हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि दशहरा एक तरह से भरत मिलाप का ट्रायल होगा। ऐसे में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। सादे कपड़ाें में भी पुलिस बल  तैनात किया जाएगा।  
विज्ञापन


डायवर्ट होगा रूटः दशहरा और भरतमिलाप पर सुबह 10 बजे से शहर से होकर कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा। यह व्यवस्था दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भुपियामऊ चौराहे से रानीगंज की ओर भेजा जाएगा। वे जामताली, पट्टी होकर कोहंडौर की ओर जाएंगे। इसी प्रकार सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कोहंडौर से मोड़कर भुपियामऊ भेजा जाएगा। रायबरेली की ओर से आने वाले वाहनों को सुखपालनगर तिराहे से भुपियामऊ की ओर भेजा जाएगा। अमेठी की ओर से आने वाले वाहनों को चिलबिला से कोहंडौर की ओर मोड़ दिया जाएगा। उधर संडवा चंद्रिका प्रतिनिधि के मुताबिक टाउन एरिया अंतू का भरत मिलाप 14 अक्तूबर को होगा। ये जानकारी रामलीला कमेटी अध्यक्ष लल्लन दूबे ने दी। बताया कि इस बार अधिक झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed