{"_id":"67ea3899ceea93c01c087636","slug":"vice-principal-accused-in-student-suicide-case-was-sent-to-jail-he-was-thrown-out-of-the-examination-hall-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : छात्रा की खुदकुशी मामले के आरोपी उप प्रधानाचार्य को भेजा गया जेल, परीक्षा कक्ष से किया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : छात्रा की खुदकुशी मामले के आरोपी उप प्रधानाचार्य को भेजा गया जेल, परीक्षा कक्ष से किया था बाहर
Mon, 31 Mar 2025 12:09 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:09 PM IST
सार
मानधाता के पितईपुर की छात्रा रिया प्रजापति की खुदकुशी के आरोपी उप प्रधानाचार्य बनवारीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दिल्ली से पिता के आने के बाद परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
रिया प्रजापति। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मानधाता के पितईपुर की छात्रा रिया प्रजापति की खुदकुशी के आरोपी उप प्रधानाचार्य बनवारीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दिल्ली से पिता के आने के बाद परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर निवासी कमलेश प्रजापति की बेटी रिया प्रजापति (16) गांव के ही कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार को परीक्षा देने भाई के साथ कॉलेज गई थी। जहां आठ सौ रुपये फीस बकाया होने के चलते स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर रिया घर पहुंची और फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार यादव, बड़े बाबू दीपक सरोज, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, एक शिक्षक और चपरासी धनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में भी ले लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटी के मौत की खबर सुनकर पिता कमलेश प्रजापति दिल्ली से भोर में घर पहुंचे। साढ़े सात बजे परिजन शव का अंतिम संस्कार करने घर से निकल पड़े। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मानधाता थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि कॉलेज के उप प्रधानाचार्य बनवारीलाल यादव ने परीक्षा देते समय रिया से प्रश्न पत्र व कॉपी ले लिया था। फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया था। जो कक्षा में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख भी रहा है। ऐसे में तरौल के रहने वाले उप प्रधानाचार्य बनवारी लाल को रविवार को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य नामजद आरोपियों के साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। छात्रा की मौत के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
फतनपुर थाना क्षेत्र के गोसेपुर में गत दिनों विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गोसेपुर निवासी आरोपी पति हरिनाथ को गाजी बाग तिराहे से पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा।