फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   up board hindi exam

हिन्दी में फेल तो फिर से उसी कक्षा में होगा पढ़ना

Thu, 16 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
up board hindi exam
प्रतापगढ़
परीक्षा का पहला दिन ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए अग्निपरीक्षा होगी। हाईस्कूल में हिंदी विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पुन: उसी कक्षा में पढ़ना होगा। इसलिए पास होने के लिए कम से कम 23 अंक प्राप्त करना जरूरी है। गुरुवार से  प्रारंभ हो रही परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले ही दिन अनिवार्य पेपर हिंदी का होगा। इसलिए हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए गुरुवार की परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है।  हाईस्कूल में हिंदी में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पुन: उसी कक्षा में पढ़ना होगा। जबकि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी  सहित अन्य विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाता है। मगर हिंदी में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि इंटरमीडिएट में पूरक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है। इसलिए फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पुन: उसी कक्षा में पढ़ना होगा। 16 मार्च को पहली पाली की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5.15 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


गुरुवार से प्रारंभ होने वाली परीक्षा के लिए बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में परिचय पत्र बनवाने के लिए शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। देरशाम तक कार्यालय में शिक्षकों की भीड़ जमा रही। इधर परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों में सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। शहर के तिलक इंटरकॉलेज में शिक्षक डेस्कस्लिप लगाते रहे, तो जीआईसी में कॉपियों का बंडल तैयार होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील स्तर पर जमा होंगी कांपियां
बोर्ड परीक्षा की कापियों को जमा करने के लिए इस बार कुंडा और पट्टी के शिक्षकों को जीआईसी नहीं आना होगा, बल्कि वह तहसीलों में बने संकलन केंद्र में कापियां जमा करेंगे। सदर तहसील में जीआईसी, पट्टी तहसील में रामराज इंटरकॉलेज, कुंडा में तुलसी इंटरकॉलेज जमेठी और लालगंज में राम अंजोर मिश्र इंटरकॉलेज लालगंज को संकलन केंद्र बनाया गया है।  

सिर्फ अनिवार्य पेपर के दिन करेंगे ड्यूटी  
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को तैनात किया गया है। बीएसए बीएन सिंह ने शिक्षकों को सिर्फ अनिवार्य पेपर के दिन ही कार्यमुक्त किया है, बाकी दिन वह स्कूल आकर पठन-पाठन करेंगे। इसके पूर्व शिक्षक पूरी परीक्षा होने तक कार्यमुक्त हो जाते थे।


15 दिन होगी हाईस्कूल की परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 दिन होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होकर एक अप्रैल तक और  इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed