{"_id":"5c645829bdec22738e36b3f3","slug":"up-board-girl-resticate-two-and-a-half-thousand-left-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छात्रा रस्टीकेट, ढाई हजार ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छात्रा रस्टीकेट, ढाई हजार ने छोड़ी परीक्षा
Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल गृहविज्ञान के पेपर में सचल दल की सघन तलाशी में सरला बालिका इंटर कालेज मेें परीक्षा दे रही एक छात्रा नकल सामाग्री के साथ पकड़ गई। डीआईओएस ने उसे रस्टीकेट कर दिया। बुधवार को भी नकल पर नकेल के चलते ढाई हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में इंटर व्यवसायिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 13 में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दिनभर सचल दस्ते के भ्रमण से परीक्षा केंद्रों पर हडक़ंप मचा रहा।
बोर्ड परीक्षा में इस बार सख्ती के चलते नकल माफियाओं की दाल नहीं गल पा रही है। परीक्षार्थियों के मैदान छोडने का सिलसिला जारी है। सचल दल के भ्रमण से केंद्र व्यवस्थापक सकते में हैं। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान का पेपर था। कुल 21648 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की निगरानी को लेकर डीआईओएस लक्ष्मणपुर ब्लाक केे लिए टीम के साथ निकले थे।
चमरूपुर शुक्लान स्थित सरला बालिका इंटर कालेज में तलाशी के दौरान एक छात्रा के पास से नकल सामाग्री मिली। डीआईओएस ने उसे रस्टीकेट कर दिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाई। परीक्षा में पंजीकृत 21648 परीक्षार्थियों में 19187 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। 2461 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पाली में इंटर व्यवसायिक विषय की परीक्षा थी। जिसमें 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य डा. ओमप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। पहली पाली में वह जीआईसी बरहदा के प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह ने टीम के सदस्यों के साथ रानीगंज क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान कृष्ण गोपाल इंटर कालेज बोर्रा सुल्तानपुर, शिव कुमार दूबे इंटर कालेज, स्वामी करपात्री इंटर कालेज सहित तीन दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
प्रश्रपत्र के गोपनीय विभाग में जबरन घुसा दरोगा, विरोध पर दिखाया वर्दी का रौब
क्षेत्र के सुवंसा बाजार स्थित मो. आमीन इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान प्रश्रपत्र के गोपनीय विभाग में एक दरोगा जबरन घुस आया। विरोध पर वह वर्दी का रौब दिखाने लगा। केंद्र व्यवस्थापक से अभद्रता करने लगा। इससे परीक्षार्थी सहम गए। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। केेंद्र व्यवस्थापक रूबीना ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 12 फरवरी को हिंदी के पेपर के प्रथम पाली की परीक्षा में सुवंसा चौकी में तैनात एसआई अवधेश कुमार शर्मा परीक्षा के दौरान पहुंचे।
वह प्रश्रपत्र के गोपनीय विभाग मेें विरोध के बाद भी जबरन घुस गए। आरोप है कि विरोध करने पर वह अभ्रदता करने लगे। शोर मचाने से परीक्षार्थी सहम गए। थानाध्यक्ष से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत की है।
परीक्षा केंद्रों पर नकल सामग्री मिलने पर डीआईओएस ने तीन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस थमाया है। मंगलवार को इंटर हिंदी की दूसरी पाली परीक्षा में डीआईओएस एसपी यादव लालगंज क्षेत्र में केंद्रों के निरीक्षण को निकले थे। क्षेत्र के चंद्रशेखर मिश्र इंटर कालेज लखनपुर में कक्ष संख्या पांच में अरुण कुमार वर्मा नकल सामाग्री के साथ पकड़ा गया था। डीआईओएस ने उसे रस्टीकेट कर दिया था।
इसी तरह अंतू क्षेत्र के सडवादुबान स्थित संत बख्स सिंह इंटर कालेज में नकल सामाग्री के साथ नीरज कुमार वर्मा पकड़ा लिया गया था। उसे भी रस्टीकेट किया गया था। बुधवार को गृह विज्ञान के पेपर में चमरूपुर शुक्लान स्थित सरला बालिका इंटर कालेज में एक छात्रा नकल सामाग्री के साथ पकड़ी गई। डीआईओएस ने रस्टीकेशन के साथ ही तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस थमाया है।