फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collides with electric pole in fog, one dead, condition of other youth critical

Pratapgarh : कोहरे में बेकाबू बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर

Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

संडीला निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगन्नाथ लिंटर के शटरिंग का काम करता था। बुधवार की देर रात बीमार भाभी की दवा लेने रानीगंज जा रहा था। साथ में पृथ्वीगंज के भगेसरा निवासी राहुल गुप्ता पुत्र श्रीराम बाइक पर था। बाइक राहुल चला रहा था।

विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with electric pole in fog, one dead, condition of other youth critical
राजेंद्र यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के संडीला गांव में तेज रफ्तार बाइक के बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा घने के कोहरे के कारण बताया जा रहा है। घायल का उपचार चल रहा है। युवक की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

विज्ञापन

 

संडीला निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगन्नाथ लिंटर के शटरिंग का काम करता था। बुधवार की देर रात बीमार भाभी की दवा लेने रानीगंज जा रहा था। साथ में पृथ्वीगंज के भगेसरा निवासी राहुल गुप्ता पुत्र श्रीराम बाइक पर था। बाइक राहुल चला रहा था। रास्ते में कंपोजिट विद्यालय संडीला के पास घने कोहरे से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भिड़ गई।

विज्ञापन

 

आसपास के लोग हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे और गंभीर दोनों घायलों को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल को गंभीर हालत में जिला मेडिकल रेफर कर दिया। मृतक के दो छोटे बेटे हैं। पत्नी आशा पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। बड़े भाई अमर बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed