फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ultrasound

अब गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में होगा अल्ट्रासाउंड

Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
ultrasound
प्रतापगढ़
गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए अब पैसा नहीं खर्च करना होगा। इतना ही नहीं उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में जांच और इलाज कराने के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। जिला महिला अस्पताल के साथ जिन सीएचसी और पीएससी में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं है, वहां के नजदीकी प्राइवेट अस्पताल सेे सीएमओ अनुबंध कर मरीजों को लाभ दिलाएंगे।  अनुबंध वाले सेंटर को प्रति केस तीन सौ रुपये शासन से मिलेगा।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड  की व्यवस्था न होने के कारण गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं का जांच नहीं हो पाता है। अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा से वे वंचित रह जाती है। चिकित्सकों के लाख कहने के बाद किसी न किसी से वे कर्ज लेकर पांच सौ रुपये चुकाकर अपना अल्ट्रासाउंड जांच कराती है। जबकि  प्रत्येक माह के नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। गर्भवती महिलाओं को इस दिन बकायदा जांच से लेकर इलाज मुफ्त में होना चाहिए। जरूरत समझने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा और टीका व इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएमओ को आदेश दिया है कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को सफल बनाने के लिए गर्भवती महिलाओं की जांच व इलाज कराने में दिलचस्पी लें। ऐसी महिलाओं की जांच और अल्ट्रासाउंड मुफ्त में कराएं। आयरन और अन्य जरूरी दवा मुफ्त वितरित करें। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को जांच कराने से लेकर इलाज कराने के लिए पीएचसी और सीएचसी के साथ जिला महिला अस्पताल न रेफर किया जाए। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करीब के प्राइवेट सेंटर पर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed