{"_id":"693b16b3fcd8646b000eb0b8","slug":"two-trucks-collide-on-highway-driver-dies-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-153852-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर दो ट्रक में भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर दो ट्रक में भिड़ंत, चालक की मौत
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर अमेठी व जनपद की सीमा पर दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पुलिस जांच करने के लिए पहुंची।
जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के नेवादा त्रिलोकपुर निवासी उमेश (27) ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। बुधवार आधी रात बाद वह ट्रक लेकर प्रयागराज की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार अमेठी-प्रतापगढ़ सीमा पर छीड़ा के करीब आमने-सामने से दो ट्रक में भिड़ंत हो गई।
हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक चालक को मामूली चोट आई और वह लोगों को आता देख अंधेरे में भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हादसे के बाद ट्रक में फंसे उमेश को किसी तरह बाहर निकाला। आननफानन एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर भेजा। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पिता मंगरू समेत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि दो ट्रक में भिड़ंत के दौरान एक चालक की मौत हो गई। फरार दूसरे चालक की तलाश की जा रही है।