{"_id":"5eb989af633e09566e5fd467","slug":"two-coronas-found-again-in-pratapgarh-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में फिर मिले दो कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में फिर मिले दो कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
Mon, 11 May 2020 10:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 May 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में फिर दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार शाम इसकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली के राजगढ़ की रहने वाली गर्भवती महिला के साथ ही डेरवा सबलगढ़ के युवक की रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई। अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 15 पहुंच गई है। जिसमें 6 लोग ठीक हो चुके हैं।
नगर कोतवाली के राजगढ़ की रहने वाली एक गर्भवती महिला सात मई को परिजनों के साथ महिला अस्पताल आई थी। जिसका उपचार डाक्टर पारुल ने किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
दूसरी ओर सात मई को ही अहमदाबाद से एंबुलेंस से लौटे जेठवारा के डेरवा सबलगढ़ के रहने वाले युवक को सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
आठ मई को उसका भी सैंपल लिया गया था। वह अहमदाबाद से कूल्हे का आपरेशन कराकर कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में तबियत खराब होने के कारण एंबुलेंस से सीधे परिजन जिला अस्पताल लेकर चले आए। सोमवार की देर शाम गर्भवती महिला व युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती महिला का सैैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। अभी उसकी डिलेवरी नहीं हुई है। डेरवा सबलगढ़ का संक्रमित युवक अहमदाबाद से सीधे जिला अस्पताल आ गया था।
जिले में अब तक 15 संक्रमित लोग मिल चुके हैं। जिसमे से तब्लीगी जमात के 6 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गर्भवती महिला कैसे संक्रमित हुई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।