फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two brothers died due to snake bite

Pratapgarh News: सांप काटने से दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 17 Sep 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to snake bite
मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो
लालगंज के धधुआ गाजन गांव में मातम, झाडफ़ूंक कराते रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सगरा सुंदरपुर। लालगंज के धधुआ गाजन में शनिवार की रात चारपाई पर सो रहे दो सगे भाइयों की सर्पदंश से मौत हो गई। मासूमों की मौत पर परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। गांव में भी मातम पसरा रहा। डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन मृत घोषित बच्चों की झांडफूंक कराते रहे। सोमवार को पिता के परदेस से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
धधुआ गाजन निवासी बबलू यादव के पुत्र अर्नव यादव (07) व अगम यादव (09) शनिवार की रात कमरे में चारपाई पर हर दिन की तरह एक साथ सो रहे थे। मां सीता देवी बच्चों के बगल दूसरी चारपाई पर लेटी थीं। मां सीता के मुताबिक रात करीब साढ़े बारह बजे छोटे बेटे अर्नव की चीख से उनकी नींद खुली। उन्होंने लाइट जलाई तो देखा कि बच्चों की चारपाई पर सांप चढा था। वह सन्न रह गई, उनकी समझ में आ गया कि अर्नव को सांप ने ही डसा है।
विज्ञापन

मां सीता कुछ कर पातीं इससे पहले चारपाई पर चढ़े सांप ने बड़े बेटे अगम को भी डस लिया। सर्पदंश से दोनों भाई अचेत हो गए। परिजनों की मदद से सीता बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते शव लेकर घर पहुंचे। तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अर्नव और अगम लालगंज स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। पिता बबलू यादव काम के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पिता के आने तक शवों का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
-----
सगे भाइयों की मौत के साथ बुझ गया घर का चिराग
सगरा सुंदरपुर। लालगंज के धधुआ गाजन निवासी बबलू यादव के अर्नव व अगम के अलावा तीसरी कोई संतान नही थी। बबलू गुजरात में अपने पिता के साथ दिहाड़ी पर काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक अर्नव व अगम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों में इतना लगाव था कि वे एक ही चारपाई पर साथ-साथ सोते थे। पढ़ने भी एक साथ ही जाते थे। संवाद

-------
जीवित होने की उम्मीद में झाड़फूंक कराने ले गए थे परिजन
सगरा सुंदरपुर। सर्पदंश से हुई मौत के बाद सगे भाइयों के शव परिजन अस्पताल से रात में ही घर ले आए थे। रविवार सुबह किसी ने डेरवा इलाके में झाडफूंक से मौत के बाद किसी के जीवित होने की घटना परिजनों को बताई। यह सुनते ही दोनों भाइयों के शव लेकर परिजन झाडफ़ूंक के लिए डेरवा इलाके में किसी तांत्रिक के पास गए। वहां से भी परिजनों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। लोगों के मुताबिक घर पहुंचने के बाद भी परिजन भी झाड़फूंक करवाते रहे।




मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

मृतक विनोद सरोज। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed