फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two and a half quintals of ganja caught in pratapgrah

कंधई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढ़ाई कुंतल ट्रक में लदा गांजा पकड़ा, एक गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two and a half quintals of ganja caught in pratapgrah
रखहा/किशुनगंज। कंधई पुलिस ने मंगलवार भोर में पट्टी-रानीगंज मार्ग पर उड़ैयाडीह बाजार के पास से एक ट्रक से करीब ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 45 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक पर सवार एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। गांजा ट्रक से प्रयागराज से जौनपुर ले जाया जा रहा था। एसपी ने कंधई पुलिस को इनाम देने की घोषणा करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कंधई पुलिस मंगलवार भोर में गश्त पर निकली थी।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक से प्रयागराज से जौनपुर गांजा ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रानीगंज-पट्टी मार्ग पर घेराबंदी कर ली। उड़ैयाडीह बाजार के पास रानीगंज की तरफ से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान ट्रक के केबिन में बैठे दो लोग कूदकर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर गांजा से भरी पांच बोरियां बरामद हुईं। गांजा ट्रक में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था। बरामद ढाई क्विंटल गांजा की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े रत्नेश यादव निवासी जमदरा सरपतहाछाप जौनपुर ने बताया कि वह फरार आरोपी मनीष निवासी दुरासी चौरी भदोही व शैलेश मिश्र निवासी सैदाबाद हंडिया प्रयागराज के साथ गांजा लेकर जौनपुर जा रहा था। विधानसभा चुनाव में डिमांड अधिक होने के कारण ट्रक से गांजा जौनपुर ले जाया जा रहा था। कंधई पुलिस की सफलता पर एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बाइक से बेच रहे गांजा, पुलिस को नहीं पता
शिवगढ़। कंधई इलाके के तस्कर बाइक की डिग्गी में गांजा छिपाकर रानीगंज, शिवगढ़ व जामताली तक बिक्री कर रहे हैं। बीते दिनों उड़ैयाडीह के पास गांजा की खेप बरामद हुई तो पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कंधई इलाके में दो वर्ष पहले भी लगभग दो क्विंटल गांजा एक डीसीएम में पकड़ा गया था। गांजा बिक्री के धंधे में कंधई, शिवगढ़, उड़ैयाडीह, जामताली के कुछ तस्कर संलिप्त हैं। पुलिस की आंख में धूल झोंककर आरोपी दिन-रात गांजा ब्रिकी कर रहे हैं, लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। गांजा की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी तो अब इलाके के तस्करों को कार्रवाई का डर सता रहा है। कंधई पुलिस रखहा के एक शातिर गांजा तस्कर पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई पुलिस की ओर से गांजा तस्करी के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाया जाएगा। चुनाव में मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस गश्ती दल की मदद में सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
सतपाल अंतिल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed