फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two additional modern ambulances, two cylinders, will be available to Bela

बेल्हा को मिली दो अतिरिक्त आधुनिक एंबुलेंस, दस खटारा हटेंगी

Tue, 19 Feb 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two additional modern ambulances, two cylinders, will be available to Bela
आधुनिक एंबुलेंस - फोटो : प्रतापगढ़
 जिले को दो आधुनिक एंबुलेंस मिली हैं। इससे गंभीर मरीजों को रेफर करने पर प्रयागराज ले जाया जाएगा। दस खटारा 108 एंबुलेंस भी जिले से हटाई जाएंगी। उनकी जगह नई एंबुलेंस मिलेंगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


जनपद में अब तक महज दो एलएस एंबुलेंस थी। ऐसे में दोनों एंबुलेंस के व्यस्त होने के कारण जिला अस्पताल से गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर होने वाले मरीजों को काफी परेशान होना पड़ता था। मजबूरन में खटारा एंबुलेंस 108 का सहारा लेना पड़ता था। मगर अब इस समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


योगी सरकार ने जनपद को दो आधुनिक एंबुलेंस और मुहैया करा दिया है। अब इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। इन एंबुलेंस में एक छोटे अस्पताल जैसी संपूर्ण व्यवस्था मरीजों को मिलेगी। एलएस  एंबुलेंस जबतक एसी नहीं चलेगी तब तक आगे नहीं बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त इस एंबुलेंस में वेंटीलेटर, पल्समॉनिटर, आईसीयू, आटोमेटेड एक्सटर्नल डिफेबरीलेटर डिवाइस और एक मल्टी पैरा मॉनिटर डिवाइस भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गंभीर मरीज को यदि चिकित्सक प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करते हैं तो एलएस एंबुलेंस के चालक और ईएमटी उन्हें प्रयागराज पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सत्येन्द्रू की मानी जाए तो 10 खटारा 108 एंबुलेंस को हटाकर इनके स्थान पर नई बसे योगी सरकार जल्द ही देने जा रहा है। पखवारे भर के अंदर नई एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंच जाएंगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

अस्पताल पहुंचने में मरीजों का नहीं बरबाद होगा समय
जनपद में संचालित हो रही ज्यादातर 108 एंबुलेंस खटारा हो गई है। ऐसे में चालक मरीज को लेकर काफी स्पिड में एंबुलेंस को नहीं चला पाता है। इससे मरीजों का समय ज्यादा नष्ट होता है और समय से इलाज के अभाव में मरीजों की जान चली जाती है। मगर दस नई 108 एंबुलेंस मिलने से मरीजों का समय नहीं बरबाद होगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। 


दो एलएस एंबुलेंस पहले से प्रतापगढ़ में संचालित हो रही हेै। दो अतिरिक्त एंबुलेंस भी मिल गई है। खटारा हो चुकी दस एंबुलेंस को बदलकर नया देने के लिए शासन ने अश्वासन दिया है। 
सत्येन्द्रू, प्रोग्राम मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed