फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Twenty-two thousand thousand looted from Tiny Branch Operator

टाइनी शाखा संचालक से दिनदहाड़े 81 हजार लूटे

Fri, 31 May 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Twenty-two thousand thousand looted from Tiny Branch Operator

दुस्साहस का परिचय देते हुए नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े टाइनी शाखा संचालक से 81 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसकी बाइक, लैपटॉप व मोबाइल भी लूटकर भागने में कामयाब रहे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित टाइनी शाखा संचालक से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस भागदौड़ करने लगी। एएसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन निवासी शरद दुबे पुत्र हरिगोविंद दुबे ने लक्ष्मीगंज बाजार में इलाहाबाद बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे शरद दुबे डेरवा स्थित नोमान टेलीकाम से 75 हजार रुपये लेकर बाइक से लक्ष्मीगंज बाजार के लिए निकला। वह भीखमपुर गांव के करीब पहुंचा। तभी पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने  उसके बैग से 81 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसकी बाइक, लैपटाप और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों को पकडने के लिए शरद ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश में निकली। कुछ देर बाद स्वॉट टीम संग एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद बदमाशों की धरपकड़ का फरमान सुनाया। पीड़ित शरद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed