{"_id":"64bff667eee4e18d570c4874","slug":"turned-on-the-lights-after-taking-the-shutdown-the-contract-worker-got-scorched-by-the-current-commotion-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-2120-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शटडाउन लेने पर चालू कर दी बत्ती, करंट से झुलसा संविदाकर्मी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शटडाउन लेने पर चालू कर दी बत्ती, करंट से झुलसा संविदाकर्मी, हंगामा
Tue, 25 Jul 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
40 गांवों में बिजली की आंख मिचौली, लो वोल्टेज की भी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। क्षेत्र के भागीपुर गांव के पास मंगलवार को करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन रोशन कुमार (30) झुलस गया। वह एचटी लाइन का फ्यूज बांधने खंभे पर चढ़ा था। करंट का झटका लगने से वह खंभे से नीचे गिरने से झुलसा रोशन घायल भी हो गया। हादसा शटडाउन लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति करने की वजह से हुआ। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया गया। इसके बाद नाराज ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। एसएसओ के साथ रानीगंज एसडीओ अजीत कुमार ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। उन्होंने बताया कि रोशन जिस लाइन पर काम कर रहा था, उसमें करंट नहीं था। वह पास से गुजर रही दूसरी एचटी लाइन के हवाई करंट का झटका लगने से हादसे का शिकार हुआ है। बता दें कि मंगलवार को दरियापुर उपकेंद्र का पृथ्वीगंज वेस्ट फीडर खराब हो गया। इस फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लाइन रामनगर फीडर से जोड़ी गई। इसके बाद भी करीब 40 गांवों में बिजली की आवाजाही बनी है। अधिकतर गांवों से लो वोल्टेज शिकायत आ रही है। इस बारे में विद्युत अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद