फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transcendence : Six zone Btega city

अतिक्रमण : छह जोन में बटेगा शहर

Tue, 16 Dec 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीएम अमृत त्रिपाठी ने माना कि अतिक्रमण शहर की सबसे प्रमुख समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए वह शहर को छह जोन में बांटकर कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने इस मामले में व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। इस निर्णय की जानकारी उन्होंने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


अमर उजाला ‘बदहाल आवागमन’ कॉलम के जरिये शहर में अतिक्रमण की वजह से होने वाली परेशानी पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने में जुटा है। रविवार को डीएम ने इसी क्रम में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके तहत एक-दो सड़कें वनवे की गईं।
विज्ञापन


आज उन्होंने जब खुद उन सड़कों की स्थिति देखा तो उन्हें समस्या गंभीर दिखी। जो सड़कें रात में चौड़ी दिखती हैं वे दिन में इतनी संकरी कैसे हो जाती हैं। उन्होंने तत्काल लोगों को अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने की दिशा में पहल शुरू कर दी। जिलाधिकारी सोमवार सुबह जिला जज के साथ जेल का निरीक्षण करने गए थे। वापसी में उन्होंने देखा कि शहर की कोई गली या सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं है। इसके चलते जाम की समस्या भी दिखाई दी। दुकानदारों से लेकर वाहन चालक तक सभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


किधर से जाना चाहिए किधर से नहीं, इसका ध्यान दिए बगैर लोग मनचाहे ढंग से वाहन लेकर गलियों में घुस जा रहे थे। अतिक्रमण की शिकार सड़कें में वाहन फंसे पड़े थे। ज्यादातर सड़कों और गलियों में दुकानदारों का ही कब्जा है। पटरी दुकानदार, ठेलियावाले और कई स्थायी दुकानदार भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।

उन्होंने तत्काल रणनीति तैयार की। बताया कि शहर को छह जोन में बांटकर लोगों को जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और कार्रवाई शुरू करने को कहा। सड़कों और गलियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में व्यापारियों से सहयोग मांगा। डीएम ने कहा कि अगर सड़कें और गलियां अतिक्रमण मुक्त हो जाएं तो जाम की समस्या अपने आप हल हो जाएगी।

डीएम ने रोडवेज बसों को स्टेशन परिसर में ही खड़ी करने का आदेश दिया है। सड़क पर बसें खड़ी होने से जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कोई भी वाहन सड़क पर नहीं खड़ा होना चाहिए। इस बारे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर बसें स्टेशन परिसर में ही खड़ी कराने को कहा है। चेतावनी दी है कि इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 जिलाधिकारी ने शहर में जगह-जगह संचालित अवैध वाहन अड्डों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि यह अड्डे पुलिस की मिलीभगत से चल रहे हैं। इन पर तत्काल रोक लगाने के साथ दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान एएसपी (पश्चिमी) तारिक मोहम्मद भी मौजूद थे।


डीएम ने अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोगों को उबारने के लिए दिन में शहर के भीतर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगी। यही नहीं इस अवधि में मालवाहक वाहनों में लोडिंग और अनलोडिंग का भी काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed