फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tragic death of innocent by getting stuck in rotavator, body divided into many parts

प्रतापगढ़ : रोटावेटर में फंसकर कई हिस्सों में कट गया मासूम, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 07 Apr 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 09:47 PM IST
सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर मुराईन टोला निवासी भगवान सरोज के चार बेटों में सबसे छोटा पंकज अपने ननिहाल हिसामपुर में रहता है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का बेटा प्रांजल था।

विज्ञापन
Tragic death of innocent by getting stuck in rotavator, body divided into many parts
बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत की जुताई के दौरान पिता के साथ ट्रैक्टर पर रहा डेढ़ वर्षीय बेटा अचानक रोटावेटर पर गिर गया। इससे वह कई हिस्सों में कट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहा पिता बदहवास हो गया। वह जोर-जोर से चीखने लगा। मासूम का कई टुकड़ों में बंटा शव देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का भी कलेजा फट गया। लोगों ने किसी तरह शव के टुकड़े इकट्ठा कर अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन



संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर मुराईन टोला निवासी भगवान सरोज के चार बेटों में सबसे छोटा पंकज अपने ननिहाल हिसामपुर में रहता है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का बेटा प्रांजल था। बृहस्पतिवार की सुबह पंकज बेटे प्रांजल को ट्रैक्टर पर बैठाकर गांव के बगल ही खेत की जुताई करने गया था। जुताई के दौरान अचानक झटका लगने से प्रांजल पीछे लगे रोटावेटर पर जा गिरा।
विज्ञापन



वह रोटावेटर में फंस गया। इससे उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। यह देखकर पंकज सुध-बुध खो बैठा। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चे के टुकड़ों में बंट शव को किसी तरह इकट्ठा किया। बच्चे के शव की स्थिति देख परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed