फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trader sprung into the river with bike parked on the Say River Bridge

सई नदी पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में कूदा व्यापारी

Mon, 13 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trader sprung into the river with bike parked on the Say River Bridge
घुइसरनाथ धाम सई नदी पुल से युवक के कूदने की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
घुइसरनाथधाम के करीब सई नदी पुल पर बाइक खड़ी कर गल्ला व्यापारी ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर परिजनों समेत मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के संगियापुर निवासी राजकुमार गुप्ता (25) पुत्र वंशीलाल गल्ले का कारोबार करता है। रविवार की शाम वह बाइक लेकर घुइसरनाथ धाम के करीब सई नदी पुल पर पहुंचा।
बाइक खड़ी करने के बाद वह नदी में कूद गया। लोगों ने बाइक खड़ी देखकर ही उसके नदी में कूदने का अनुमान लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लालगंज सीओ जगमोहन सिंह व लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचकर खोजबीन करने लगे। स्थानीय गोताखोरों को नदी में खोजबीन के लिए लगाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई है। वहां चर्चा होती रही कि घरेलू कलह के चलते राजकुमार ने सुबह खाना भी नहीं खाया था। परिवार के लोग उसे मनाने का प्रयास कर रहे थे। किस बात को लेकर उसकी घरवालों से अनबन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम तोड़ने से मना करने पर युवक को पीटा
आम तोड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी प्रिंस कुमार (24) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय की गांव में आम की बाग है। रविवार दोपहर गांव के कुछ लोग आम तोड़ रहे थे। प्रिंस ने पहुंचकर सभी का विरोध किया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने प्रिंस को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल प्रिंस को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर भेजे जाने तक पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed