फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thundershowers with thunderstorms, faces of farmers

गरज-चमक के साथ बरसे बदरा, किसानों के खिले चेहरे    

Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thundershowers with thunderstorms, faces of farmers
बरसात - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। गुरुवार की रात 11 बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई बरसात सुबह थम गई। सुबह आठ बजे के बाद आसमान में छाए बादलों ने जमकर बरसात की, इससे मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं गेहूं की फसल बोने वाले किसानों की चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को 5.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है।  
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से रुक-रुककर होने वाली बरसात का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शुक्रवार की सुबह कुछ क्षण के लिए अचानक धूप निकलने से एकबारगी ऐसा लगा कि आसमान में छाए बादल गायब हो गए, मगर ऐसा नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद ही बरसात शुरू हो गई।
विज्ञापन


गरज-चमक के साथ दिनभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। इससे मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं गेहूं की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार की रात और शुक्रवार को हुई बरसात कुल 5.2 डिग्री रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बरसात होने से सड़कों और गांव की गलियों में कीचड़ फैल गया। इससे आम लोगों को परेशानी में काफी सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि शनिवार को भी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed