फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three women have been awarded

तीन महिलाओं को किया गया सम्मानित

Tue, 10 Mar 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three women have been awarded
प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कवयित्री नीलम शर्मा, टाउन एरिया सिटी की चेयरमैन ऊषा मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी पुष्पलता मौर्य को सम्मानित किया गया। रविवार शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मौर्य बंधुत्व क्लब के बैनर तले पल्टनबाजार मौर्यनगर में कार्यक्रम में कवि और साहित्यकार देर शाम तक लोगों का मनोरंजन करते रहे। एडीएम पुनीत शुक्ल ने महिलाओं के अधिकारों पर बल दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने कहाकि जो अभिभावक अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं, वह राष्ट्र के विकास में बाधक हैं। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसके पूर्व जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल ने बालिका शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर रामअचल मौर्य ने कहा कि महिलाओं का जब तक उत्साहवर्धन नहीं होगा, तब तक उन्हें कामयाबी मिलने वाली नहीं है। कवयित्री नीलम शर्मा, टाउन एरिया सिटी की चेयरमैन ऊषा मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी पुष्पलता मौर्य को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कादम्बरी और संचालन रामसजीवन मौर्य ने किया। इस मौके पर भानु प्रताप त्रिपाठी, सत्येंद्रनाथ मिश्र, राम प्रताप मौर्य, राजनारायण शुक्ल, सुनील प्रभाकर, डा. दयाराम मौर्य, आलोक कुशवाहा, रविशंकर मिश्र, प्रियंका कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, रामजतन मौर्य आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed