फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three more people corona positive

तीन और लोग कोरोना पाजिटिव

Mon, 13 Jul 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three more people corona positive
अजीतनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच का सेम्पल लेने के दौरान लगी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दो लोग शहर के हैं। अजित नगर और पल्टन बाजार में फिर दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर एसआरएन रेफर किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 138 पहुंच गई है। दो मरीजों को लालगंज एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रविवार को तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में वर्तमान में 18 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शहर में राजापाल चौराहे से सटे हुए सहकारी बैंक के पास पल्टन बाजार निवासी एक 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। तीन दिन पहले उसे बुखार आना शुरू हुआ। वह जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा तो चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे एलवन अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया है। शहर के ही अजित नगर ठकुरइया निवासी 64 साल की महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट आई।
उधर, बाघराय के बिहार ब्लाक के मलावा छेदईपुर की एक 27 वर्षीय महिला पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दो जुलाई को दिल्ली से घर आई। सात जुलाई को चिकित्सकों की टीम उसके गांव में पहुंची। महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज था। रविवार को रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एलएस एंबुलेंस से उसे एलवन अस्पताल लालगंज में भर्ती करा दिया। एडी डॉक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि महिला पाजीटिव है। उसकी रिपोर्ट सीएमओ के पास भेज दी गई है। यदि उनके पोर्टल पर नहीं दिख रहा है तो यह डाटा इंट्री ऑपरेटर की लापरवाही है। इस मामले में अब जांच कराई जाएगी।

तीन लोग हुए डिस्चार्ज
लालगंज एलवन अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को चिकित्सकों ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं एक मरीज ने जब लापरवाही का आरोप लगाया तो उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रविवार को दो और नए मरीज भर्ती हो गए। जिले में अब तक 135 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैँ। इनमें 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। लालगंज एलवन अस्पताल में 9, जिला अस्पताल में तीन और प्रयागराज में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed