फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three killed, 32 new cases including forest department accountant from Corona

वन विभाग के कैशियर की मौत, 32 नए संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three killed, 32 new cases including forest department accountant from Corona
हाटस्पाट क्षेत्र बने लालगंज कोतवाली गेट पर लगा बैरियर। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कोरोना के संक्रमण से वन विभाग के लेखाकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 566 पहुंच गई है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में मानधाता थाने का सिपाही और संडवा चंद्रिका की आशा बहू के साथ उसका परिवार भी शामिल है।
विज्ञापन

बीते दिनों डीएफओ समेत वन विभाग के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। वन क्षेत्राधिकारी कुंडा की शुक्रवार को मौत हो गई थी। अब मंगलवार की शाम वन विभाग के लेखाकार ने प्रयागराज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शहर के तहसील वार्ड जैन गली निवासी लेखाकार की कोरोना से मौत के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अफसर भी लेखाकार की मौत से सहमे नजर आए। खबर मिलने के बाद परिजन बिलखने लगे। दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी एक व्यक्ति लखनऊ में रहकर अपना कारोबार करते थे।
विज्ञापन

गांव में भी सौर ऊर्जा समेत अन्य कारोबार का संचालन करते थे। कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमण के चलते दिक्कत हुई। परिवार के लोगों ने उन्हें केजीएमसी में भर्ती कराया था। सोमवार की देर रात उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल कर्मचारियों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। उनके दोनों बेटे होम क्वारंटीन हैं। उनकी मौत की खबर पर गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसी तरह पट्टी तहसील के गजरिया निवासी एक युवक लखनऊ में रहता था। 20 जुलाई को वह अपने घर आया था। तबियत खराब होने पर वह लखनऊ चला गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। गांव के लोग सहमे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 32 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। गौरा विकासखंड के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। लक्ष्मणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई एंटीजन जांच में रघवापुर का चार साल का बालक, पदनाथपुर की रहने वाली गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली। बालक की दादी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पिता पहले ही संक्रमित मिले थे। सांगीपुर में देवीगढ़ नेवादा की महिला भी पाजिटिव पाई गई। कोहड़ौर बाजार में मंगलवार को 60 लोगों की जांच की गई। जिसमें 6 कोरोना पाजिटिव मिले। अब तक कोहड़ौर में 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मानधाता थाने में तैनात सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसे संत एंथोनी कोविड अस्पताल ले जाया गया। वह अवकाश लेकर घर गया था। सोमवार को उसने थाने पर आमद कराई थी। संडवाचंद्रिका सीएचसी के अधीन काम करने वाली आशा, उसका जेठ व भतीजी भी कोरोना संक्रमित निकले। रानीगंज के कूराडीह में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हो गए हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड वन अस्पताल केे साथ ही घरों में आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। संक्रमित मिलने वाले लोगों के इलाके में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed