फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including female visitors died in accidents

Pratapgarh News: हादसों में महिला दर्शनार्थी समेत तीन की मौत

Tue, 14 Nov 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three including female visitors died in accidents
मृतक पीआरडी जवान राम आनन्द वर्मा। फाइल फोटो
जिले में 30 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में महिला दर्शनार्थी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दिवाली की खुशियाें के बीच घरों में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

कोहड़ौर के नरहरपुर के प्रधान ज्ञान सिंह के छोटे भाई विनोद सिंह की पत्नी बीनू सिंह (42) सोमवार को अपने गांव की राजपति देवी, आशा वर्मा सहित पांच महिलाओं के साथ अयोध्या रामलला दर्शन करने गईं थीं। मंगलवार सुबह सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से घर वापस आ रही थीं। खुंडौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सवारियां उतरने लगीं। बीनू सिंह के उतरने के दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी। पैर फिसलने के कारण बीनू ट्रेन की चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। बीनू के दो बेटे शिवम व दीपांजल है। पति विनोद किसान हैं।
कटरामेदनीगंज के रायपुर कला निवासी जीतलाल (45) रविवार रात टेऊंगा से सब्जी बेच कर रात में घर लौट रहा था। बड़नपुर के करीब उसे देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतलाल की मौत की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। मृतक के तीन बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुड़ा के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बलियापुर निवासी भैया राम सरोज (35) सोमवार की शाम ई- रिक्शा से सामान पहुंचाकर घर लौट रहा था। गोविंदपुर रसूलपुर तिराहे के पास सलवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे भैयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पिता राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक जितेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पीआरडी जवान राम आनन्द वर्मा। फाइल फोटो

मृतक पीआरडी जवान राम आनन्द वर्मा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed