{"_id":"5e44489c8ebc3ee60c0875e4","slug":"this-time-the-women-mobile-team-to-search-for-female-students-pratapgarh-news-ald2682430170","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की तलाशी के लिए इस बार महिला सचल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की तलाशी के लिए इस बार महिला सचल दल
विज्ञापन
exam

तहसीलवार बनेंगी टीमें, परीक्षा के दौरान छात्राओं पर रखेंगी नजर
नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर विभाग की पहल
संवाद न्यूज
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं की तलाशी के लिए इस बार महिला सचल दल की अलग टीम होगी। पहले ऐसा नहीं होता था। गठित जांच दस्ते में ही महिलाओं को शामिल कर लिया जाता था, मगर इस बार इनकी अलग से टीम गठित की गई है। यह अपनी सूचनाएं कंट्रोल रूम में दर्ज कराएंगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए कुल 199 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर को मिला कर कुल 119714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में संस्थागत 30776 व व्यक्तिगत बालिकाओं की संख्या 97 है। जबकि इंटर की परीक्षा में 24162 बालिकाएं व व्यक्तिगत में 410 बालिकाएं परीक्षा मेें शामिल होंगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दल की टीम गठित की गई है। विभाग का कहना है कि महिला सचल दल की टीम तहसीलवार गठित की जाएगी। टीम का रूट चार्ट निर्धारित होगा। टीम परीक्षा के दौरान अपने-अपने निर्धारित परिक्षेत्र में निरीक्षण करेगी। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि महिला सचल दल की टीम परीक्षा केंद्रों पर बालिकाओं पर नजर रखेगी। परीक्षा को नकलविहीन संपादित कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इनसेट---------------
परीक्षा केंद्र- 199
हाईस्कूल व इंटर कुल परीक्षार्थी- 119714
हाईस्कूल 65040
इंटर- 54674