फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves took a truck parked on rice mill

राइसमिल पर खड़ा ट्रक ले गए चोर

Mon, 13 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves took a truck parked on rice mill
राइसमिल पर खड़े ट्रक को रात में चोर पार कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने घटना की छानबीन की। इस दौरान ट्रक मालिक के फोन पर जौनपुर के टोल प्लाजा पर उसकी फोटो भी आई है। इसकी जानकारी फास्ट टैग का पैसा कटने पर ट्रक मालिक को हुई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी उमेश केसरवानी उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. मोतीलाल की राइस मिल लक्ष्मीगंज बाजार के पास है। शनिवार को उसका 14 चक्का ट्रक राइस मिल पर खड़ा था। रात में चोरों ने ट्रक को स्टार्ट किया और लेकर चले गए।
विज्ञापन

रात के तीन बजे के करीब जौनपुर के कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा से ट्रक के गुजरने पर फास्टैगका पैसा कटने का मैसेज उमेश केसरवानी के मोबाइल पर आया तो वह चौंक गए। इसके बाद वह भागकर राइसमिल पहुंचे। वहां से ट्रक गायब देख उसने इसकी सूचना महेशगंज पुलिस को दी। महेशगंज थाने के एसआई नरोत्तम सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। एसआई और ट्रक मालिक टोल प्लाजा पर जांच करने के लिए जौनपुर गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेशगंज राकेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने लगभग तीन दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही बेवजह घूमने वालों की बाइकों का चालान किया गया। कागज न दिखा पाने पर गाड़ियों को सीज किया गया।
कोतवाली कुंडा क्षेत्र में लॉकडाउन की शुरुआत होते ही पुलिस सतर्क हो गई। शुक्रवार की रात से ही पुलिस ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। शुक्रवार की रात में पुलिस ने छह लोगों को बेवजह घूमने पर उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया।
इसके साथ ही शनिवार को 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान कुंडा पुलिस ने दर्जनों बाइकों का चालान किया। कागज न दिखा पाने पर गाड़ियों को सीज कर दिया गया। इस दौरान घर से बाहर निकलने की सही वजह न बता पाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम और शनिवार को दिन में 15 लोगों पर लॉकडाउन का मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें वह लोग शामिल हैं जो बाइक पर निकले, लेकिन, मास्क नहीं लगाया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच घायल
अलग-अलग जगह हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। बाघराय थाना क्षेत्र के धनीपुर कोर्रही गांव निवासी हरिलाल व अच्छेलाल के बीच जमीन के विवाद में रविवार की दोपहर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया। इसमें एक पक्ष से हरिलाल पुत्र महंगू, पुष्पा पत्नी हरिलाल, अंजलि पुत्री हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हरिलाल ने बाघराय में अक्षयलाल, श्यामलाल, कल्पना, लता के विरुद्ध तहरीर दी है।
उधर, क्षेत्र के अवतारपुर कुम्भापट्टी गांव निवासी वकील अहमद ने कुत्ता पाल रखा है। रविवार को कुत्ता पड़ोसी के घर चला गया। इससे नाराज पड़ोसियों ने वकील अहमद के घर पहुंचकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भाई शकील अहमद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों भाइयों का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है। वकील अहमद ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
स्कूटी लेकर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कुंडा हरनामगंज निवासी बच्चन लाल साहू (42) शनिवार की शाम किसी काम से करेंटी रोड पर बाइपास की तरफ गया था। इस दौरान बाईपास पर उसकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गड्ढे में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed