फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the test of corona will of general patients also

सामान्य रूप से बीमार लोगों का भी होगा कोरोना परीक्षण

Mon, 13 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
the test of corona will of general patients also
कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया है कि सामान्य बीमार लोगों का भी परीक्षण कराया जाए। संदिग्धों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाए। बाहर से आए एक-एक लोगों का पता लगाया जाए। जिससे कोरोना पर काबू पाने में आसानी मिल सके।
विज्ञापन

शासन की ओर से सीएमओ को मिले आदेश में साफ कहा गया है कि यदि किसी मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो, बुखार के साथ सूखी खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हों तो तत्काल उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। जरूरत समझ में आए तो ऐसे लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाए। प्रयास किया जाए कि घर से दूर नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में रखा जाए। सबसे पहले जमातियों को खोजकर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाए। उनके करीब में रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जाए। हर दिन कम से कम 25 लोगों का सैंपल लिया जाए। शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने ज्यादा से ज्यादा लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए एसआरएन भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिनों के अंदर जिले से 51 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा है। हालाकि जिले में अभी तक महज कोरोना वायरस से पीड़ित छह मरीज मिले हैं। सभी पीड़ित तब्लीगी जमात से जुड़े थे। इसके अलावा 50 से भी अधिक लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जमातियों के साथ उनके करीब आने वाले लोगों पर निगाह है। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जो संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं उनका भी सैंपल जांच को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में छह कोरोना के मरीज सामने आए हैं। सबसे पहले तीन मरीज रानीगंज के नरसिंहगढ़ में मिले थे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने इसके बाद नरसिंहगढ़ के पांच किमी के इलाके को सील करा दिया। जमातियों के करीब रहने वाले लोगों को नरसिंहगढ़ अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच में सभी निगेटिव पाए गए। इसके बाद डेरवा में मिले जमातियों में से तीन को कोरोना का लक्षण पाया गया। डीएम के आदेश पर सीएमओ इन दोनों क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का जहां छिड़काव करवा रहे हैं वहीं माइक्रोप्लान तैयार करवा कर तीन-तीन टीमों का गठन करके घर-घर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भेजकर प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग करवा रहे हैं।

रविवार दोपहर सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव नरसिंहगढ़ पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे सैनिटाइजेशन और ब्लीचिंग छिड़काव की जानकारी ली। सीएमओ ने रानीगंज अधीक्षक डॉक्टर आनंद सिंह से क्वारंटीन किए गए लोगों को समय से खाना पहुंचाने को कहा। बीपीएम अतुल और बीसीपीएम आशीष से मिलकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed