फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: SO beats youth dancing during holi celebration

होली पर डांस कर रहे बच्चों को एसओ ने पीटा, होते-होते बचा बवाल

Thu, 12 Mar 2020 04:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: SO beats youth dancing during holi celebration
कोहडौर में होली पर निकले जुलूस में एसओ द्वारा बच्चों की पिटाई के विरोध में जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
कोहडौर बाजार में मंगलवार को होली पर डांस कर रहे बच्चों को एसओ ने डंडे से पीटा तो हंगामा मच गया। एसओ की पिटाई में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए और एसओ की जीप को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख एसओ ने माफी मांगी लेकिन लोग शांत नहीं हुए। खबर की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को किसी तरह समझाकर मामला सुलझाया।
विज्ञापन


क्या था मामला 

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे कुछ बच्चे कोहडौर बाजार में होली का जश्न मना रहे थे। ये सभी सड़क के किनारे डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान कोहडौर एसओ प्रवीण कुशवाहा तीन सिपाहियों के साथ पहुंचे और डांस कर रहे बच्चों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से तीन बच्चे घायल हो गए। इसके बाद एसओ अपनी जीप लेकर वहां से निकल गए। घटना के बाद मौके पर बाजार के लोग जुट गए और नाराजगी जताने लगे। थोड़ी देर बाद एसओ बाजार की तरफ लौटे तो लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और बच्चों की पिटाई का कारण पूछने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो एसओ बच्चों को पीटने की घटना से इनकार करते रहे, लेकिन जब लोगों ने वीडियो दिखाने की बात कही तो उन्होंने तुरंत माफी मांग ली। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। खबर पाकर सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी से घायल बच्चों को अस्पताल भेजा, तब जाकर लोग सड़क से हटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed