{"_id":"5f9f0c248ebc3e9b9e6c6a90","slug":"the-robber-entered-the-house-and-pulled-him-into-the-room-the-villagers-beat-him-down-pratapgarh-news-ald290497859","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे डकैत को खींचकर कमरे में किया बंद, ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे डकैत को खींचकर कमरे में किया बंद, ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
मानिकपुर थाने के शहाबाद उत्तरी में ग्रामीणों की पिटाई से घायल बदमाश।
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद उत्तरी में शनिवार रात एक घर में घुसे हथियारबंद दर्जनभर डकैतों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। घर में रहे पुरुषों को पिस्टल सटा दी। महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उनके जेवर छीन लिए। इस दौरान एक बदमाश को गृहस्वामी ने खींचकर कमरे में बंद कर लिया। बदमाशों ने फायर कर डराने का प्रयास किया, लेकिन गृहस्वामी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह भागने लगे। शोरशराबे पर ग्रामीण दौड़े तो सभी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर ,रात में ही घायल बदमाश को इलाज के लिए एसआरएन भेजा गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद उत्तरी मोहल्ला निवासी सुनील कुमार मौर्य के घर में शनिवार शाम धान सटका जा रहा रहा था। रात आठ बजे उसके घर में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश पहुंच गए और परिवार के लोगों को पिस्टल सटा दी। मारपीट करते हुए बदमाशों ने बच्चे की दवा के लिए रखे 50 हजार रुपये और महिलाओं के जेवर छीन लिए। कुछ लोगों को रस्सी से बांध दिया। इस बीच सुनील कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को खींचकर कमरे के अंदर बंद कर लिया। बदमाशों ने उसे छुड़ाने के लिए फायरिंग की, लेकिन सुनील ने हिम्मत नहीं हारी। अफरातफरी के बीच सुनील की मां ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण भी शोर मचाते हुए घर की तरफ बढ़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले।
इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे में बंद बदमाश को बाहर निकालकर उसकी पिस्टल छीन ली। उसे बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। सीएचसी कुंडा से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। आशा देवी पत्नी सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल ज्यादातर बदमाश कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बरामद पिस्टल सेना की बताई जा रही है। एक गाड़ी भी बरामद हुई है जो ताजपुर के किसी ठेकेदार की है। मानिकपुर इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
दुकानदार की गल्ले की पेटी लेकर हुए फरार उचक्के
परियावां (संवाद)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना भवानीगंज चौराहे से 500 मीटर दूर मानिकपुर-सलवन मार्ग पर प्रेमचंद्र केसरवानी पुत्र मेवालाल केशरवानी की खाद की दुकान है। शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। इस बीच प्रेमचंद लघुशंका के लिए चला गया। मौका पाकर मोटरसाइकिल सवार उसका कैश बाक्स बाइक पर लादकर सलोन की ओर भाग निकले। सूचना पर लवाना चौकी की पुलिस पहुंची। दुकानदार ने बताया कि गल्ले में लगभग छह हजार रुपये थे। उसने थाने में तहरीर दी है।