फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The problems of traders will be overcome only on the strength of unity

एकता के बल पर ही दूर होंगी व्यापारियों की समस्याएं

Sat, 03 Feb 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को संपन्न हुआ। बाजार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेशचंद्र अग्रहरि ने अध्यक्ष जाकिर अली व महामंत्री संतोष जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेशचंद्र ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सामने आए दिन तमाम समस्याएं खड़ी रहती हैं। इसका सामना तभी संभव है जब व्यापारी संगठति होकर काम करेगा। अध्यक्ष जाकिर अली ने सभी व्यापारियों की ओर से एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर हर लड़ाई में संगठन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ट अतिथि सपा नेता संजय पांडेय ने कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई में पूरा सहयोग करने के लिए वह सदैव साथ हैं। उन्होंने कहा कि जहां व्यापारियों का उत्पीडन नहीं होगा, वह क्षेत्र व्यापारिक दृष्टकोण से मजबूत व विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी व संचालन व्यापारी नेता रामजी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्र व रामअंजोर जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र जायसवाल, निजाम अहमद, कृपाशंकर जायसवाल, कमल मिश्र, बालेंद्र तिवारी, सर्वेश जायसवाल, फकरुल खान, श्यामजी जायसवाल, गोविंद मोदनवाल, राकेश मिश्र, प्रदीप जायसवाल, शैलेश पांडेय, राजकुमार केसरवानी, रवि जायसवाल, साकिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed