{"_id":"5ee51b4f8ebc3e432f25a082","slug":"the-problem-of-low-voltage-will-go-to-an-end-pratapgarh-news-ald278357470","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझेंगे शहरी उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझेंगे शहरी उपभोक्ता
विज्ञापन
शहरी उपभोक्ताओं को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोड बढ़ने व घटने की दिक्कत भी नहीं होगी। दरअसल, विभाग फीडरों के लोड का संतुलन बनाने व समुचित बिजली आपूर्ति के लिए भुपियामऊ स्थित पावर ट्रांसमीशन 132 में 10 एमवीएआर व 220 में 40 एमवीएआर का कैप्सिटर बैंक लगाने जा रहा है। दावा है कि इससे आपूर्ति व्यवस्था में काफी बदलाव दिखेगा। एक हप्ते के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
शहर में बाबागंज, रूपापुर, दहिलामऊ, कादीपुर व चिलबिला सहित पंाच विद्युत उपकेंद्र हैं। घरेलू, कॉमर्शियल मिलाकर कुल 25 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है। शहर में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लो वोल्टेज के चलते जरूरत के हिसाब से उपभोक्ता बिजली का उपभोग नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्याद दिक्कत गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती है। लोड अधिक होने पर शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। लो वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण काम नहीं करते। पंखे रेंगने लगते हैं। फ्रीज, कूलर, एसी काम नहीं करते। गर्मी में यह समस्या और गहरा जाती है।
राहत भरी खबर यह है कि अब जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से शहरियों को निजात मिलेगी। बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि शहर के भुपियामऊ पावर ट्रांसमीशन 132 व 220 में क्रमश 10 एमबीएआर व 40 एमवीएआर के पावर कैप्सिटर लगाए जाएंगे। दरअसल, पावर कैप्सिटर फीडरों के लोड का संतुलन बनाए रखेगा। समुचित बिजली की आपूर्ति करेगा। लोड बढ़ने पर लो वोल्टेज की समस्या नहीं होने देगा। जितना लोड बढ़ेगा, यह लोड के अनुरूप बिजली का संतुलन फीडरों पर बनाए रखेगा। भुपियामऊ एक्सईएन राहुल मौर्या ने बताया कि पावर कैप्सिटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। एक हफ्ते के भीतर कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।