प्रतापगढ : स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे मुख्य भवन के बरामदे की छत के प्लास्टर का एक बड़ा भाग टूटकर गिर पड़ा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच मिनट पहले ही बच्चे बरामदे से पढ़ाई कर बाहर निकले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइमरी स्कूल नूरपुर में शुक्रवार को बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग था कि हादसे के वक्त वहां बच्चे नहीं थे। थोड़ी देर पहले ही बच्चे बरामदे से पढ़कर बाहर निकले थे।
शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे मुख्य भवन के बरामदे की छत के प्लास्टर का एक बड़ा भाग टूटकर गिर पड़ा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच मिनट पहले ही बच्चे बरामदे से पढ़ाई कर बाहर निकले थे। अगर बच्चों के पढ़ाई करते समय प्लास्टर गिरता तो बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। विभाग ने भवन को जर्जर घोषित किया गया है।
स्कूल में जर्जर भवन के अलावा दो अतिरिक्त कक्ष हैं, लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण शिक्षक जर्जर भवन में भी पढ़ाई कराते हैं। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर भवन की शिकायत कई बार बीईओ से की गई, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी शिवबहादुर मौर्य ने बताया कि जर्जर भवन की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है।
जिले में 236 स्कूल भवन जर्जर, बच्चों के जीवन से हो रहा खिलवाड़
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 236 जर्जर स्कूल हैं। इन भवनों को गिराने के लिए ठेकेदार तैयार नहीं हैं। विभाग ने इनका दाम इतना अधिक रखा है कि ठेकेदार तैयार नहीं हो रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अधिकांश जर्जर भवनों में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जिले में 236 जर्जर स्कूल भवन हैं, मगर उन्हें गिराया नहीं जा रहा है। विभाग ने जर्जर भवनों की ईंटों की नीलामी के लिए टेंडर निकाला, मगर राशि अधिक होने से ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। ठेकेदारों के तैयार नहीं होने के बाद अब दाम घटाने पर विचार चल रहा है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टेंडर कराया गया है। जल्द ही जर्जर भवनों को ध्वस्त कराया जाएगा। जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं चलाने के लिए बीईओ को पत्र लिखा गया है।
बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूल को नोटिस
मानधाता विकास खंड में बगैर मान्यता के चलने वाले ज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक ज्ञान बहादुर यादव को बीएसए ने नोटिस देकर स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। स्कूल में बिना मान्यता के कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।