{"_id":"5d2f6d808ebc3e6cff02cf3e","slug":"the-murder-of-vd-s-son-done-for-rivalry-not-for-robbery-pratapgarh-news-ald249700696","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए नहीं, रंजिश में हुई वीडीओ के बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के लिए नहीं, रंजिश में हुई वीडीओ के बेटे की हत्या
विज्ञापन
कंधई क्षेत्र के बशीरपुर में युवक की लुटी गयी बुलट बरामद होने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के लिए नहीं, रंजिश में हुई वीडीओ के बेटे की हत्या
लूटी गई मोटरसाइकिल बशीरपुर में मिली, लावारिश बाइक भी कुछ दूरी पर बरामद
वीडीओ के घर पहुुंचे एसपी, घटनास्थल देखने के बाद पहुंचे बशीरपुर
रखहा। मोटरसाइकिल लूटने के लिए नहीं बल्कि, रंजिश में वीडीओ के बेटे की हत्या की गई थी। लूटी गई मोटरसाइकिल बुधवार की सुबह बशीरपुर में मिली। कुछ दूरी पर एक लावारिश बाइक भी बरामद हुई। नवागत एसपी अभिषेक सिंह ने देवलहा पहुंचकर परिवार वालों से बातचीत की। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मोटरसाइकिल मिलने वाले स्थान पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अब लूट के बदले रंजिश रखने वालों की कुंडली तैयार कर छानबीन में जुट गई है।
कंधई इलाके के देवलहा निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी कमलाकांत पांडेय के बेटे कुलदीप पांडेय उर्फ बबलू की सोमवार की रात गोली मारकर परैया नहर पुल पर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी मां के साथ बेलखरनाथधाम सें दर्शन-पूजन कर लौट रहा था। मृतक के भाई अजीत पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार की सुबह रानीगंज व कंधई थाने की सीमा पर बशीरपुर में सूनसान स्थान पर लूटी गई मोटरसाइकिल मिलने की खबर परिवार के लोगों को हुई। यह सुनते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर दिलीपपुर चौकी की पुलिस भी पीछे-पीछे भागी। बुलेट मोटरसाइकिल मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर एक दूसरी लावारिस बाइक भी मिली। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद मोटरसाइकिल मिलने वाले स्थल का जायजा लिया। वहां से लौटकर देवलहा मृतक के घर पहुंचे। यहां परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए रंजिश को खंगाला। काफी देर तक परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद एसपी ने कंधई पुलिस को संदिग्ध लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही रंजिश रखने वालों के बारे में भी छानबीन का आदेश सुनाया। एएसपी पूर्वी उमेश प्रसाद ने बताया कि रंजिश में वीडीओ कमे बेटे कुलदीप की हत्या की गई है। पुलिस व परिवार के लोगों का ध्यान हटाने के लिए बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी थी। वीडीओ का कुछ लोगों से जमीन व मकान को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।
एसटीएफ की टीम खंगालती रही मोबाइल टॉवर
कंधई इलाके के परैया नहर पुल के पास कुलदीप की हत्या वाले स्थान पर एसपी के साथ पहुंची एसटीएफ की टीम मोबाइल टॉवर खंगालती रही। बशीरपुर में भी टीम के सदस्य वाहन में बैठे रहकर रात में चलने वाले मोबाइल नंबरों की छानबीन करते रहे। काफी देर तक एसपी बशीरपुर में रुके रहे।
विज्ञापन
कंधई के बशीरपुर में बुधवार की सुबह कुलदीप की हत्या कर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद हो गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी इस बात पर चर्चा करती रही कि बदमाश इलाके से परिचित हैं। तभी दूसरी रात तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए और उसे छोडक़र भाग निकले। उन्हें मालूम था कि वह लोगों की नजर में नहीं आ सकेंगे।
हमले के बाद अलर्ट हो गए थे वीडीओ
ग्राम पंचायत अधिकारी कमलाकांत पांडेय मौजूदा समय में बेलखरनाथ ब्लाक में तैनात हैं। चार साल पहले उनके ऊपर जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला किया था। इसके बाद वह अलर्ट हो गए थे। जरूरी काम वह अपने बड़े बेटे कुलदीप को करने के लिए बोलते थे। कुलदीप भी बराबर पिता के काम में हाथ बंटाता था। कमलाकांत की गांव के अलावा भी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है।
ब्लाक पर भी गड़ी पुलिस की नजर
बेलखरनाथ धाम विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कमलाकांत पांडेय किन-किन गांवों में तैनात हैं। कामकाज के दौरान उनका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ था। पहले तैनाती वाले गांवों में किसी से विवाद होने की पुलिस जानकारी जुटाती रही। ब्लॉक भी पुलिस के रडार पर है। ताकि घटना का असलियत सामने आ सके।
खुलासे को ब्लाक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
कंधई के देवलहा निवासी वीडीओ कमलाकांत पांडेय के बेटे कुलदीप की गोली मारकर हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए बुधवार को ब्लाक कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए बीडीओ उमेश यादव को ज्ञापन सौंपा। 25 लाख की आथक मदद, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, कुलदीप की पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कर्मचारियों ने मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञापन सौंपने वालों में एडीओ पंचायत प्यारेलाल, प्रधान संघ के उपाध्यक्ष राजकपूर पांडेय, अरुणेश तिवारी, धर्मेद्र सिंह, राजू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।